घंगोट में खुलेगा पटवार सर्किल कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

हमीरपुर (QNN)
शिल्पा शर्मा

 हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के घंगोट में नया पटवार सर्किल खुलेगा। ये जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में नया पटवार सर्किल खोलने की मंज़ूरी दे दी है।इसके लिए भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घंगोट पंचायत क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए उसनाड पटवार सर्किल जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें खड्ड पार करके या सड़क मार्ग से गारली पंचायत होकर लम्बे मार्ग से जाना पड़ता था। लम्बे समय से स्थानीय लोगों ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के समक्ष अलग पटवार सर्किल खोलने की मांग रखी थी। बलदेव शर्मा ने जनता की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद वीरवार को कैबिनेट बैठक में घंगोट क्षेत्र के लिए नया पटवार सर्किल मंजूर हो गया। स्थानीय प्रधान यशपाल ठाकुर , उप प्रधान युद्धवीर सिंह ,पूर्व उप प्रधान व ग्राम केंद्र अध्यक्ष जसपाल भट्टी ,बूथ अध्यक्ष अमर नाथ , बीएलए रघुवीर सिंह ,आईटी संयोजक अंकुर गरयाल ,मीडिया प्रभारी विकास पटियाल ,बूथ अध्यक्ष शृष्टि ,जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि कांगो ,पूर्व बीडीसी सुभाष , ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मदन लाल, वार्ड पंच अंजू कुमारी ,बिना देवी , अलका कुमारी ने नए पटवार सर्किल खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद् किया है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कैबिनेट बैठक में घंगोट पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नए पटवार सर्किल की मंजूरी मिल गयी है।जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ होगा।