युवाओं ने उखाड़े भांग के पौधे

नादौन उपमंडल की पुतड़ियाल पंचायत के उपप्रधान तथा गांव के युवाओं ने सामूहिक रूप से रविवार को भांग उखाड़ो अभियान चलाया जिसमें पंचायत के उपप्रधान संजीब कुमार युवाओं के साथ इस अभियान में  विशेष रूप से शामिल हुए।

युवाओं ने उखाड़े भांग के पौधे
युवाओं ने उखाड़े भांग के पौधे


नादौन (QNN)

शिल्पा शर्मा 
नादौन उपमंडल की पुतड़ियाल पंचायत के उपप्रधान तथा गांव के युवाओं ने सामूहिक रूप से रविवार को भांग उखाड़ो अभियान चलाया जिसमें पंचायत के उपप्रधान संजीब कुमार युवाओं के साथ इस अभियान में  विशेष रूप से शामिल हुए। उपरोक्त सभी सदस्य ने पुतड़ियाल पंचायत के मुख्य मार्गो , मंदिर परिसरों सहित स्कूल को जाने वाली सड़कों के किनारे पर ऊगे भांग के पौधों उखाड़ा तथा साफ सफाई की। जानकारी देते हुए पंचायत के उपप्रधान संजीब कुमार ने बताया कि युवाओं के साथ मिलकर रविवार को शिव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क तथा स्कूलों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गो के किनारे ऊगे भांग के पौधों को उखाड़ा तथा उपरोक्त स्थलों की सफाई की गई कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।  इस अभियान में  अशोक, संजय, सुशील, रितू, सचिन, अंकित, अंशुल, शाहिल, शौर्या, अन्नी आदि ने  बढ़चढ़ कर भाग लिया ।