अनुराग सिंह ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए 21 बच्चों का हुआ चयन

हमीरपुर भाजपा ने जताया अनुराग ठाकुर जी का आभार

अनुराग सिंह ठाकुर की पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए  21 बच्चों का हुआ चयन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी के प्रयासों से सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत भारत दर्शन करने के लिए बच्चों एवं शिक्षकों का एक ग्रुप भारत दर्शन के लिए जा रहा है। गुरुवार को यहां जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी पूर्व विधायक अनिल धीमान, विजय अग्निहोत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन रंजीत सिंह व जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़कों की सूची घोषित कर दी गई है। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निःशुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा कर चुके हैं। अब 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़कों के लिए सांसद भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा। दिल्ली, अहमदाबाद, गांधी नगर, आनंद, केवड़िआ आदि स्थानों में ज्ञान प्राप्त करेंगे।
21 छात्रों के साथ 2 'एक से श्रेष्ठ' अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। 'एक से श्रेष्ठ', अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निःशुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। केंद्रों मे बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है और  डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट द्वारा बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। जहां एक से श्रेष्ठ के लिए अनुराग ठाकुर ने, 'हमारा संकल्प हमारा प्रयास, सबको शिक्षा सबका विकास' का नारा दिया है, वहीं छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सांसद भारत दर्शन के लिए, 'थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई' का नारा दिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर जी का आभार प्रकट करते हुए चयनित विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दी हैं।