जिला हमीरपुर के सभी न्यायिक परिसरों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिला हमीरपुर के सभी न्यायिक परिसरों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिला हमीरपुर के सभी न्यायिक परिसरों में भी ध्वजारोहण किया गया। जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, सिविल जज टीना मल्होत्रा, सिविल जज विशाल ठाकुर, सिविल जज बिंद्रा देवी, एएसपी राजेश कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता जेसी शर्मा, एसएचओ कुलवंत सिंह, जिला न्यायिक परिसर के कर्मचारी, ब्ल्यू स्टार स्कूल के विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उधर, न्यायिक परिसर बड़सर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कौंडल और न्यायिक परिसर नादौन में सिविल जज अनुज बहल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।