भडयाणा गांव के महिला मंडल भवन, रिटेनिंग वॉल और हैडपंप को मिलेगा बजट, विद्युत लाइनों से घर को सुरक्षित किया जाएगा : सुनील शर्मा बिट्टू

भडयाणा गांव के महिला मंडल भवन, रिटेनिंग वॉल और हैडपंप को मिलेगा बजट, विद्युत लाइनों से घर को सुरक्षित किया जाएगा : सुनील शर्मा बिट्टू
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्रामीण समस्या निवारण अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमरोह के गांव भडयाणा का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांववासियों की समस्याओं के अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गांव के महिला मंडल भवन, घर की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल और हैंड पंप के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। घरों की छतों के नजदीक से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए भी बिजली बोर्ड के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांववासियों की अन्य मांगों को भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। हमीरपुर के विकास की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस जिले के लिए दिए गए मेडिकल कालेज, कैंसर केयर संस्थान, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज और अन्य परियोजनाओं की सौगात हमीरपुर वासियों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हांेगी।