बागी विधायकों पर बोले मुख्यमंत्री, भाई हैं, आएंगे तो माफ की जा सकती है गलती

बागी विधायकों पर बोले मुख्यमंत्री, भाई हैं, आएंगे तो माफ की जा सकती है गलती

 शिमला में आयोजित प्रेस काँफ्रेस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 6 बागी विधायकों के बारे में कहा कि वह भाई हैं, आएंगे तो उनकी गलती को माफ भी किया जा सकता है। सुक्खू ने कहा कि दो विधायकों की पत्नियों ने आकर मुझसे मुलाकात की है। भाजपा अभी भी विधायकों को हरियाणा में रखा है और उनसे फोन पर बात भी नहीं करने दे रहे हैं। सुक्खू ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता की सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचा है, जिसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी। सुक्खू ने सीधे आरोप लगाया कि भाजपा ने विधायकों को खरीदा है। सुक्खू ने विधायकों के बारे में एक बात और कही कि बिकने वाले विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता का सामना नहीं कर पाएंगे।