युवाओं को ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा : विनीत कंबोज

युवाओं को ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी नवनियुक्त विनीत कंबोज ने हमीरपुर जिला की बैठक ने बतौर मुख्य अतथि शिरकत करते हुए बात कही।

युवाओं को ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा : विनीत कंबोज
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा : विनीत कंबोज

हमीरपुर (QNN)

शिल्पा शर्मा 
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी नवनियुक्त विनीत कंबोज ने हमीरपुर जिला की बैठक ने बतौर मुख्य अतथि शिरकत करते हुए बात कही। भारतीय युवा कांग्रेस की तरफ से नियुक्त इंचार्ज केवल शर्मा  के पहले दौरे पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला कार्यकारिणी सदस्य पांचो विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की।
 आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार करने पर चर्चा की व कैसे युवाओं को हर बूथ से युवा कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए इस विषय पर युवा कांग्रेस का क्या आगामी कार्यक्रम रहेगा इसको लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की। बैठक में प्रदेश और केंद्र सरकार के जनविरोधी निर्णय को आम लोगों तक पहुंचाने का फैसला लिया गया और कहा गया कि महंगाई बेरोजगारी जिस तरह से बढ़ती जा रही है हम लोग और गरीब हो रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस हमीरपुर मोंटी संधू, प्रदेश महासचिव तक सचिन ठाकुर हमीरपुर प्रभारी , प्रदेश महासचिव सौरभ कटोच प्रभारी नादौन, प्रदेश महासचिव पंकज मिनास, प्रदेश सचिव विकास लठ, प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा, जिला प्रवक्ता युवा कांग्रेस हमीरपुर मनजीत मन्नू, जिला महासचिव बिशव शामा, जिला महासचिव सनी खान, हमीरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी कुमार, नादौन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू, भोरंज विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष  राकेश गौतम, आरिफ खान, रोहित डरोच,अनुज, अनुराग, कशिश सहोत्रा आदि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।