विद्युत विभाग: खरीदी गई करोड़ों रुपए की घटिया सामग्री :- किरनेश जंग

विद्युत विभाग:  खरीदी गई करोड़ों रुपए की घटिया सामग्री :- किरनेश जंग

पावंटा साहिब

 श्री रेणुका जी में राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने ऊर्जा मंत्री पर 400 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं जिसके बाद अब यह मुद्दा पूरे हिमाचल प्रदेश में जोर पकड़ रहा है । अलका लांबा ने ऊर्जा मंत्री पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके साथ ही आज पावंटा साहिब में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के खिलाफ पूर्व विधायक किरनेश जंग ने मोर्चा खोल दिया है। और आज उनके खिलाफ पावंटा साहिब के पुरे बाज़ार में रैली निकाली गई और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। गौरतलब है कि कांग्रेस ने जयराम सरकार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की।