हीरानगर के पार्क में किया जाएगा विभिन्न सुविधाओं का विस्तार: गंधर्वा राठौड़

हीरानगर के पार्क में किया जाएगा विभिन्न सुविधाओं का विस्तार: गंधर्वा राठौड़
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि यह पार्क हमीरपुरवासियों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र है। सुबह-शाम की सैर एवं व्यायाम के साथ-साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के विस्तार और सौंदर्यीकरण की अभी भी काफी संभावनाएं हैं। इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और यहां फूड पार्क भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, डीएफओ अंकित सिंह और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को पार्क में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं से अवगत करवाया।