मोदी सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ संकल्प को मिली नई गति, हिमाचल के ग्रामीण परिवारों को होगा बड़ा लाभ: अनुराग ठाकुर

PMAY-G के लिए ₹10,021 करोड़ की मंजूरी ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार: अनुराग ठाकुर 2029 तक हर पात्र गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम, हिमाचल में आवासीय विकास को मिलेगा नया बल

मोदी सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ संकल्प को मिली नई गति, हिमाचल के ग्रामीण परिवारों को होगा बड़ा लाभ: अनुराग ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत 12 राज्यों के लिए ₹10,021 करोड़ की स्वीकृति केंद्र सरकार की गरीब कल्याण प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ संकल्प को नई गति प्रदान करेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, वंचित और आवासहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण आवास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत देशभर में अब तक लगभग 3.9 करोड़ से अधिक घर स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि करीब 3 करोड़ आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के विस्तारित चरण के अंतर्गत वर्ष 2029 तक 4.95 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे देश के करोड़ों परिवारों का सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भी इस योजना का निरंतर लाभ मिल रहा है। पर्वतीय एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार हिमाचल के पात्र लाभार्थियों को प्रति आवास अधिक केंद्रीय सहायता प्रदान करती है। राज्य में हजारों ग्रामीण परिवार पहले ही योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं तथा नई स्वीकृतियों के माध्यम से शेष पात्र परिवारों को भी पक्के घर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास की नई रोशनी पहुंचाई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ-साथ हर गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी निश्चित रूप से पूरा होगा।