एक भारत आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

एक भारत आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन
“सरदार@150 यूनिटी मार्च – एक भारत आत्मनिर्भर भारत” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने की। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल ढटवाल के मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, महामंत्री रवि कानूनगो, मीडिया प्रभारी सोम दत्त, सभी मोर्चों के पदाधिकारी जिनमें महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज, महामंत्री ऋतुराज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश ढिल्लो, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष इंद्रजीत सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को सायं 4:00 बजे बड़सर चौक से गारली चौक तक आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक पदयात्रा को सफल बनाने हेतु मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ भाग लेंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद अनुराग ठाकुर होंगे। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत (मायभारत) – हमीरपुर (हि.प्र.) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मंडल ढटवाल से लगभग 700 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। आम जनमानस से भी विनम्र अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाएं और “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।