जिला परिषद चुनावों के लिए भाजपा ने 19 वार्डों में प्रभारी-सहप्रभारियों के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन समीति की घोषणा की

जिला परिषद चुनावों के लिए भाजपा ने 19 वार्डों में प्रभारी-सहप्रभारियों के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन समीति की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जिला परिषद चुनावों के मद्देनज़र हमीरपुर जिला के सभी 19 जिला परिषद वार्डों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन समीति की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दायित्व-आबंटन का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी पूरी गंभीरता, उत्साह एवं पेशेवर रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए गठित चुनाव प्रबंधन समिति में ऐसे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़, सक्रिय जनसंपर्क एवं संगठनात्मक अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि समितियों का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना, चुनावी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करना तथा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के समग्र प्रबंधन, अवलोकन एवं सुचारु संचालन की जिम्मेदारी स्वयं जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर संभालेंगे, जबकि जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा एवं जिला आईटी सह-संयोजक अश्वनी गांधी उनके साथ सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। चुनावी कोष प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा को सौंपी गई है। मीडिया प्रसारण प्रबंधन का दायित्व जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल को दिया गया है, जबकि कार्यालय संचालन का कार्य जिला कार्यालय सचिव होशियार सिंह देखेंगे। सोशल मीडिया संचालन की जिम्मेदारी जिला आईटी संयोजक राजित भारतीय एवं सह-संयोजक रजत कुमार को सौंपी गई है। वहीं डाटा विश्लेषण एवं संकलन का कार्य जिला आईटी संयोजक अभिषेक दत्त शर्मा संभालेंगे। जिला परिषद वार्डों के लिए नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी इस प्रकार हैं— बीर-बगेहड़ा वार्ड के लिए विनोद ठाकुर को प्रभारी एवं सुरेश चौहान को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पनोह वार्ड के लिए अनिल ठाकुर एवं सुरेश ठाकुर, दरोगण पट्टी कोट के लिए राजकुमार एवं बबली कुमारी, ऊहल के लिए अर्चना चौहान एवं सुभाष ठाकुर, जंगल रोपा के लिए रमेश शर्मा एवं तेन सिंह बन्याल, ताल के लिए राजकुमारी ठाकुर एवं शुभम पठानिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार चमनेड वार्ड के लिए अजय शर्मा एवं कमलेश परमार, बधाणी के लिए चमन ठाकुर एवं अधिवक्ता संजीव डोगरा, धमरोल के लिए देश राज शर्मा एवं कैप्टन हिटलर सिंह, जाहू के लिए देव राज शर्मा एवं सुशील ठाकुर को दायित्व दिया गया है। महल वार्ड के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी के नाम फिलहाल विचाराधीन रखे गए हैं। करेर वार्ड के लिए कमल नयन एवं राजेश माँगा, बिझड़ी के लिए संजीव शर्मा एवं जुगल किशोर ठाकुर, जंझयाणी के लिए राजेश सहगल एवं पवन जगोता, दांदडू के लिए संजीव शर्मा एवं दिनेश व्यास, लहड़ा के लिए राजिंदर ठाकुर एवं अनीता गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालग-धनेटा वार्ड के लिए रघुवीर ठाकुर एवं मंजीत ठाकुर, अमलैहड़ के लिए डॉ. अशोक शर्मा एवं प्रगुण गौतम तथा सपड़ोह वार्ड के लिए पवन शर्मा एवं राजकुमार वर्मा को प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राकेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन जिला के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है तथा कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव के साथ कार्य करने तथा संगठन द्वारा तय रणनीति के अनुरूप चुनाव अभियान को गति देने का आह्वान किया।