भ्याड में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि बने नरेश कुमार दर्जी, आयोजन समिति को ₹11 हजार की सहयोग राशि भेंट

भ्याड में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि बने नरेश कुमार दर्जी, आयोजन समिति को ₹11 हजार की सहयोग राशि भेंट
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महल के भ्याड गांव में अरुण सोनी, काबु, करण एवं समस्त युवा मंडल महल द्वारा आयोजित भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद हमीरपुर एवं समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी (दर्जी भाई) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन समिति को अपनी ओर से ₹11,000 की सहयोग राशि भेंट की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज जब समाज नशे जैसी गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है, ऐसे समय में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर नरेश कुमार दर्जी ने आयोजन समिति को ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान करते हुए कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भोरंज की युवा शक्ति, खेल संस्कृति और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने अरुण सोनी, काबु, करण एवं समस्त युवा मंडल महल को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।