महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क, राष्ट्र निर्माण में महिला स्वयं सहायता समूहों का विशेष योगदान : लाजवंती झा

शक्तिवन्दन कार्यक्रम क़े अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क साधने क़े लिए कार्य करेगी भाजपा

महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क, राष्ट्र निर्माण में महिला स्वयं सहायता समूहों का विशेष योगदान : लाजवंती झा

महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क कार्यक्रम की प्रान्त कार्यशाला का आयोजन भाजपा  पार्टी कार्यालय दीप कमल में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि क़े रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की प्रभारी व पूर्व में बिहार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा सक्रिय भूमिका में है और भारतीय जनता पार्टी ने इसे अपने हाथों में लिया है। शक्ति बंदन समूह एवं स्वयं सहायता समूह एंव एनजीओ संपर्क  आभियान कार्यक्रम का लक्ष्य है l
 पूरे देश में 90 लाख स्वंय सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में और करीब 10 लाख स्वंय सहायता समूह शहरी क्षेत्र में बने हुए हैं, जो कुल मिलाकर 1 करोड़ हैं। 1 करोड़ स्वयं सहायता समूह के साथ कैसे संपर्क करें और 1 करोड़ स्वंय सहायता समूहों के लगभग 11 करोड़ सदस्यों के पास पहुंचना उनके साथ संपर्क स्थापित करके केंद्र की जो कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, खासकर महिला संबंधित बातें स्वंय सहायता समूह तक पहुंचाना।  जिनको लाभ नहीं मिला उनको फिर कैसे उस लाभ से हम जोड़ें आगे कैसे लाभ पहुँचाए। इस पर चर्चा करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। निश्चित रूप से जो भी कार्यक्रम आज के तारीख में होने जा रहे हैं, कहीं ना कहीं से उसका उद्देश्य समूहों से जुड़ी करीब 25 करोड़ महिलाओं  से हम संपर्क करेंगे और आने वाले समय में भाजपा के पक्ष में उनको मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे आग्रह करेंगे।

 पूर्व मुख्य्मंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा सेल्फ हेल्प ग्रुप व एनजीओ क़े माध्यम से हम ऐसे वर्ग को साथ ले कर चलना है जो सहभागिता से अपने को सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। वर्तमान प्रदेश सरकार से समूहों को समुचित सहयोग नहीं मिल रहा है। हमें इस कार्यक्रम के द्वारा समृद्धि बनाए रखने के लिए महिलाओं को साथ मिलकर काम करने का मौका मिला है। हमने समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नैतिक और आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य रखा है। एनजीओ व सेल्फ हेल्प ग्रुप क़े साथ मिलकर समाज में सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद,  महामंत्री अंजना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्षा अनिता वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर जिलाध्यक्ष प्रेम ठाकुर,  जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विनती शर्मा उपस्थित रहे।