श्रीमद्भागवत कथा में नरेश कुमार दर्जी ने की सहभागिता, धर्मकार्य के लिए ₹21 हजार की श्रद्धा राशि समर्पित

श्रीमद्भागवत कथा में नरेश कुमार दर्जी ने की सहभागिता, धर्मकार्य के लिए ₹21 हजार की श्रद्धा राशि समर्पित
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरेड़ी के शासन गांव में सर्वहित सुधार सभा द्वारा आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद हमीरपुर एवं समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी (दर्जी भाई) ने श्रद्धापूर्वक उपस्थित होकर कथा श्रवण किया तथा धर्मकार्य के लिए ₹21,000/- (इक्कीस हजार रुपये) की श्रद्धा राशि समर्पित की। इस अवसर पर नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण का अमूल्य संदेश है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा, सेवा, सदाचार और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने सर्वहित सुधार सभा द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति के संरक्षण में समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इसी भावना के साथ उन्होंने कथा आयोजन में अपनी श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक स्वरूप ₹21 हजार की आर्थिक आहुति समर्पित की। नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि धर्मसेवा और जनसेवा एक-दूसरे के पूरक हैं। धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच विकसित करने और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों की भावना को निरंतर मजबूत करते रहेंगे। उन्होंने सर्वहित सुधार सभा के सभी पदाधिकारियों, कथा व्यास, आयोजन समिति तथा समस्त श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में उनका सहयोग इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।