हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार 5वीं बार श्री अनुराग ठाकुर जी होंगे भाजपा प्रत्याशी : उषा बिरला

हमीरपुर जिला भाजपा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार कहा, अनुराग ठाकुर जी की काबिलियत पर भाजपा ने जताया विश्वास, कांग्रेस अब भी तलाश रही उम्मीदवार

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार 5वीं बार श्री अनुराग ठाकुर जी होंगे भाजपा प्रत्याशी : उषा बिरला

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार 5वीं बार अनुराग ठाकुर जी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष उषा बिरला ने अनुराग ठाकुर को बधाई दी है एवं केंद्र सरकार व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विश्वास जताते हुए पुनः विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया जाना हर्ष का विषय है एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी की काबिलियत का परिचायक है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी सहित केंद्र व प्रदेश भाजपा के नेतृत्व का अनुराग ठाकुर जी को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पुनः अवसर देने पर दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त भाजपा परिवार एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों व मोदी जी राष्ट्रवादी नीतियों को लेकर जनता जागरूक है और हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों को जिताकर कर भाजपा के 400 पार के संकल्प में देवभूमि हिमाचल का योगदान सुनिश्चित करेंगे। उषा बिरला ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी ने अपने बलबूते जनता को लाभ दिया है, चाहे वह सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाई गई, चाहे सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। साथ ही सांसद भारत दर्शन ने भी खूब वाहवाही बटोरी है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहे हैं और कई नए प्रोजेक्ट भी यहां लाने में सफल रहे हैं। 
हमीरपुर जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में जो विकास कार्य हुए हैं और एक सशक्त नेतृत्व देश को मिला है, उससे देश के विकास को गति मिली है एवं भारत की विश्व में जय जयकार हुई है। वर्ष 2014 से लेकर अब तक 10 वर्षों के दो सेवाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। मोदी जी के द्वारा समय-समय पर लिए गए निर्णय एवं देश हित में लाए गए अध्यादेश भी काफी संतोषजनक रहे हैं। सही मायने में गत 10 वर्षों में आम जनता तो लाभान्वित हुई ही है, साथ ही भारत देश की विश्व पटल पर एक अनूठी छाप छोड़ने में भी मोदी सरकार सफल रही है। 
 उषा बिरला ने कहा कि भाजपा सरकार अपने उपलब्धियों के बलबूते जनता का दिल जीतने में कामयाब रही है और फिर से देश की बागडोर संभालने की ओर बढ़ रही है। वहीं, कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कुछ नया नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। देश के अन्य राज्यों सहित हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को लोकसभा प्रत्याशी घोषित करना गले की फांस बना हुआ है। भाजपा उपाध्यक्षा ने कहा कि अब तो जनता भी जान चुकी है कि मोदी सरकार की हैट्रिक लगना एवं 400 पार होना तय है।