विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत गसोता में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन जनता को किया समर्पित

विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत गसोता में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को ग्राम पंचायत गसोता में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन को जनता के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को इस सौगात के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि यह सामुदायिक भवन 9 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों को करवाने के लिए मिलेगा। इस भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिलेगा। विधायक ने कहा कि बीते 6 माह से विधायक निधि न आने के कारण विकास कार्य ठप हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो भी विधायक निधि उन्हें मिली है, उसे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च कर जनता को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि विधायकों को उनकी विधायक निधि तक नहीं दी जा रही है, जिससे विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर स्थानीय ग्राम केंद्र अध्यक सतीश चौहान, बूथ अध्यक्ष राकेश पठानिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश कुमार, निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे। सभी ने विधायक आशीष शर्मा को इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया।