बड़सर विधानसभा में 30 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की ज्वॉइन

बड़सर विधानसभा में 30 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर  भाजपा की ज्वॉइन

बड़सर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल  के चुनाव प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार। पूर्व भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा भी इंद्र दत्त लखनपाल के साथ चुनाव प्रचार में  जुडे। केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर 30 लोगों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ थामा भाजपा का दामन।  विधान सभा उपचुनाव व  लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान उप प्रधान ग्राम पंचायत जनैहन अशोक पटियाल  की अध्यक्षता में तकरीबन 30 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़कर इंद्र दत लखनपाल  की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान लखनपाल ने विभिन्न बूथों पर  लोगों को संबोधित करते केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से विश्व  पटल पर देश को नया मंच दिया है उसी से प्रभावित होकर धीरे-धीरे लोग कांग्रेस छोड़करभाजपा में शामिल हो रहे हैं आगामी चुनाव में जहां भाजपा पूरी तरह से चुनाव प्रचार प्रसार में जुटी हैं कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं । जनेहैन, मे लोगों जिनमे जगत राम,बतन चंद,कौशल्या देवी,बद्री नाथ,विनोद कुमार,अनुराधा,सुनीता देवी,हाकम चंद आदि ने भाजपा की जनहित   नीतियों  से  प्रभावित होकर 

 शनिवार को 30 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा   जॉइनिंग की।  साथ में लोगों ने यह प्रण भी लिया की भी लिया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में इंद्र दत्त लखनपाल को विजय बनाएंगे। और अनुराग ठाकुर को भी भारी मतों से लीड दिलाएं गए। इस दौरान संजय  बन्यॉल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल, ग्राम  पंचायत जनहैंन प्रधान उत्तम चंद,  ग्राम पंचायत समताना प्रधान बलजीत बीडीसी सद्स्य गुरप्रीत , अनिल , इत्यादि शामिल रहे।