अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में एनआईटी हमीरपुर का 16वां दीक्षांत समारोह
अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में एनआईटी हमीरपुर का 16वां दीक्षांत समारोह
1,299 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपलब्धियां
अनुराग ठाकुर ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया आह्वान
अनुराग ठाकुर ने किया बाकर खड्ड पर बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2024–25 के विद्यार्थियों के लिए 16वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में कुल 1,299 उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 61 पीएचडी, 241 एमटेक, 06 एमआर्क, 60 एमएससी, 31 एमबीए, 847 बीटेक तथा 53 बीआर्क शामिल रहीं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए एक निदेशक पदक, 33 स्वर्ण, 13 रजत और 13 कांस्य पदक प्रदान किए गए। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की गुरकीरत कौर को निदेशक पदक से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार सत्यावली, निदेशक, डीजीआरई-डीआरडीओ उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईटी हमीरपुर के निदेशक एच. एम. सूर्यवंशी ने की। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने युवाओं के सशक्तिकरण हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से कौशल, नैतिकता और सेवा भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमत्री सुक्खू के द्वारा मनरेगा के नाम को बदलने पर दिए गए बयानों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को एक बार संविधान को पढ कर बयानबाजी करनी चाहिए और आज तक कांग्रेस ने नामदार करने का काम ही किया है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश से नशे के खिलाफ एकजुट होकर लडाई लडने की जरूरत है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को एक बार जीराम जी पढ़ लेना चाहिए और विकसित भारत के लिए आजीविका मिशन के साथ ग्रामीण भारत के उत्थान के उदेश्य के लिए है। उन्होंने कहा कि पहले सौ दिन मनरेगा में दिहाडी मिलती थी लेकिन अब 125 दिन मिलेगी। उन्होेंने बताया कि देश व समाज का भला करने के लिए आधुनिक तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तीन बार मनरेगा के नाम को लेकर छेड़-छाड़ की तब तो कांग्रेस को महात्मा गांधी की याद नही आई और अब कौन कांग्रेस केवल नाम की राजनीति कर रही है और कांग्रेस नामदार है लेकिन भाजपा काम की बात कर रहे है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान को जरूर पढ़ लेना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम कहा कहा जुड़ सकता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अराबली की पहाडियों पर किए जा रहे खनन को लेकर कांग्रेस और सोशल मीडिया पर हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान, गुजरात में गहरा रोष जताया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जबाव पर नाराजगी जतार्ह है। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मुददे पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने अपना पक्ष रखा है और विस्तार से बात कही है।
दीक्षांत समारोह के बाद अनुराग ठाकुर ने दोपहर 1:00 बजे टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित “ऊंची उड़ान” कार्यक्रम में भाग लिया। इसके उपरांत उन्होंने शाम 4:00 बजे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पतनाऊं में बाकर खड्ड पर बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इस ओवरब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों को वर्षभर सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, बरसात के दौरान आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा सुजानपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों की आपसी कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।