पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर में स्थानीय महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में अपने निजी प्रयासों से ऊँची उड़ान कार्यक्रम चला रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को रोजगार,स्वरोजगार की दिशा में आगें बढ़ाते हुए उनकों स्वावलंबी बनाने का है। आज हमीरपुर के गौतम कॉलेज में ऊँची उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत 100 महिलाओं को 30 लाख की लागत से उद्यमिता क्षेत्र में काम आने वाली वस्तुओं का श्री अनुराग सिंह ठाकुर के कर-कमलों वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “किसी भी समाज का विकास वहाँ की नारीशक्ति की बेहतर स्थिति पर निर्भर करती है। महिलायें सामाजिक व आर्थिक रूप से सबल होंगी तभी एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे पायेंगी। ऊँची उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से मेरा प्रयास है कि मातृशक्ति को उचित सम्मान मिले और उनके अंदर आर्थिक सुरक्षा का भाव और भी प्रगाढ़ हो। ऊँची उड़ान महिलाओं के सम्मान वि आत्मनिर्भरता की पहचान है। हमीरपुर और नादौन ब्लॉक की लगभग 300 महिलाओं के लिए एक अनूठा प्रशिक्षण कार्यक्रम 'ऊँची उड़ान' आयोजित किया गया था, जिन्हें हमने सफल महिला उद्गमी बनने की ट्रेनिंग दी। इस समूह में से 100 होनहार महिला उद्यमियों का चयन कर उन्हें आर्थिक मदद से लेकर मार्केट लिंकेज तक की सुविधा हम इस ऊँची उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से देने जा रहे हैं। आज ऊँची उड़ान कार्यक्रम में चयनित 100 महिलाओं को 30 लाख की 361 सामग्री का वितरण उनके उद्यमिता के प्रति जुनून को सम्मान देने का कार्य किया गया है।”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रयास स्वयंसेवी संस्था हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था इन महिलाओं के लिए अगले 1 वर्ष तक उनकों बिज़नेस को बढ़ाने में, उत्पादों के मार्केट लिंकेज में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस प्रकार का यह हिमाचल प्रदेश में पहला कार्यक्रम है जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है। हमीरपुर चैप्टर की ये उद्यमी वास्तु हाउसिंग फाइनेंस और भारतकेयर्स से सामग्री और मार्गदर्शन सहायता प्राप्त करने के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाएँ प्रस्तुत करेंगी और मैं इन दोनों संस्थानों का आभारी हूँ कि वे मेरे संसदीय क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आगे आए जिससे प्रतिभागी आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें। चयनित सभी मातृशक्तियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
अनुराग ठाकुर के प्रयासों से भारत केयर्स महिला उद्यमियों के लिए उनकी जरूरत की मशीनें उपलब्ध करवाएगी। मशीनों की उपलब्धता भी भारत केयर्स सुनिश्चित करने का कार्य करेंगी ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। संस्था इन महिलाओं के लिए अगले 1 वर्ष तक उनकों बिज़नेस को बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस प्रकार का यह हिमाचल प्रदेश में पहला कार्यक्रम है जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है।
महिलाओं को वितरित की गई सामग्री की सूची निन्मलिखित है:-
1-सिलाई मशीन: 56
2-फैशन मशीन: 2
3- बुनाई मशीन: 4
4-अलमारी: 14
5-कपड़ा काटने की मेज: 34
6-कुर्सी/स्टूल: 65
7-टेबल प्लास्टिक: 2
8-लॉक (इंटर/ओवर) मशीन: 32
9-पार्लर कुर्सी/हाइड्रोलिक कुर्सी: 5
10-वैक्स हीटर: 2
11-ट्रॉली: 5
12-ड्रेसिंग टेबल: 2
13-हेयर ड्रायर: 5
14-हेयर वॉश/ शैम्पू स्टेशन/ कुर्सी: 3
15-हेयर स्ट्रेटनर / रोलर: 5
16-एम/पी टब: 2
17-मेकअप किट: 2
18-हॉट/कोल्ड स्टीमर / हुड स्टीमर/ हेयर स्टीमर/ वैक्स हीटर: 4
19-क्रम्पिंग/क्रिम्पिंग/ कर्लिंग मशीन: 5
20-प्रिंटर: 1
21-लेमिनेशन मशीन: 1
22-आयरन रैक: 11
23-वजन तौलने की मशीन: 3
24-दुकान के लिए काउंटर: 1
25-फ्रिज: 2
26- आटा चक्की: 15
27-सेमिया मशीन: 1
28-वेट ग्राइंडर मशीन: 6
29-मिक्सर/ग्राइंडर: 2
30-ओवन/ माइक्रोवेव: 2
31-मिरर भट्टी: 2
32-बोर्नर भट्टी: 4
33-बर्तन सेट: 5
34-पैकिंग मशीन: 1
35-स्टील ड्रम: 10
36-घास काटने की मशीन: 2
37-कैटल मेट: 30
38-मधानी: 1
39-चिक्स केज: 1
40-ग्रीन नेट: 1
41-लकड़ी की लेथ मशीन: I
42-जिग सॉ: 1
43-राउटर: 1
44-ड्रिल: 1
45-संब्रानी मशीन: 1
46- कॉटन राउंड बाती: 1
47-मांजा चारपाई: 2
481ट्रंक/पेटी: I
49-एल्युमिनियम सीढ़ी: 1
आज इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, रिटायर्ड बैंक मैनेजर नरेंद्र नंदा, दीवा ब्रांड के फाउंडर अंकुश ब्रजाता, फाउंडर एंड सीईओ भारत केयर्स भौमिक शाह व मेघा मलिक , वास्तु हाउसिंग फाइनांस प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।