पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री के निवास स्थान पनसाई पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। गौरतलब है कि विजय अग्निहोत्री की माताजी का लंबी बीमारी के बाद कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका स्नेह, संस्कार तथा आशीर्वाद परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संतान के लिए माता का निधन अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिवंगत माता ने अपने जीवन में परिवार एवं समाज को जो संस्कार और मूल्य दिए, वे सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार विजय अग्निहोत्री एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
इस दौरान भाजपा आयुष प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अशोक शर्मा, नदौन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, जिला सचिव सुरेंद्र मिन्हास एवं मंजीत ठाकुर, जिला आईटी सह-संयोजक प्रगुण गौतम, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, नदौन मंडल महामंत्री पवन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।