चोंत्रा गांव में वैवाहिक समारोह में पहुंचे नरेश कुमार दर्जी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

चोंत्रा गांव में वैवाहिक समारोह में पहुंचे नरेश कुमार दर्जी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के ठठानी पोस्ट ऑफिस, अम्मन पंचायत के गांव चोंत्रा में आयोजित वैवाहिक समारोह में नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने शिरकत कर परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह विवाह समारोह उनके प्रिय मित्र प्रताप जी की सुपुत्री का था, जिसमें उन्होंने शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर नरेश कुमार दर्जी ने परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देकर रिश्तों और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सुख हो या दुःख, अपने लोगों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची पहचान है। समाज के प्रत्येक परिवार की खुशियों में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे पारिवारिक आयोजन सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं।