प्रदेश सरकार ने हिमाचल क़े लाखों बेरोजगारों व महिलाओं को दिया धोखा : भाजपा

प्रदेश सरकार ने हिमाचल क़े लाखों बेरोजगारों व महिलाओं को दिया धोखा : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा एंव सह मीडिया प्रभारी कंवर प्यार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 13 महीने में युवाओं से किए गए 1 लाख सरकारी नौकरी व 5 लाख रोजगार देने की गांरटी को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हुई है। इसके विपरीत पिछले वर्ष के अंतराल में 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी छीन ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिंवंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर 1 लाख सरकारी नौकरी,  5 लाख रोजगार देने, 18 से 60 वर्ष की 22 लाख महिलाओं  को 1500 रूपये प्रतिमाह देने व 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करने की गांरटी दी थी। जिसका प्रदेश की जनता इंतजार करते-करते थक गई है। इस सरकार ने युवाओं, महिलाओं व किसानों को कभी न भूलने वाला धोखा दिया हैं। वर्तमान में प्रदेश की जनता स्वंय को पूरी तरह से ठगा हुआ महसूस कर रही है। 1 लाख पक्की नौकरी देना तो दूर जिन भर्तीयों पर अदालत का फैसला आ गया हैं और कोई जांच नहीं चल रही है, उनके परिणाम घोषित करने में भी सरकार नाकाम रही है। प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को इस सरकार से निराशा के सिवाय कुछ नहीं मिला है। कर्ज का रोना, रोने वाली यह सरकार अपनी सुविधाओं पर खुला खर्च कर रही है। पिछले 13 महीने में सरकार ने 13 हजार रूपये का रिकार्ड कर्ज लेकर भी जनता को सुविधाएं देने के बजाय छीनने का काम किया है।
हिमाचल प्रदेश वर्तमान समय में बेरोजगारी दर में देश में सबसे आगे निकल गया है। प्रदेश सरकार ने रोजगार देने वाला संस्थान बन्द कर दिया। 13 महीने में एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी। प्रदेश सरकार ने एक भी डॉक्टर, एक भी इंजीनियर, न ही कलर्क और न ही अध्यापक की नियुक्ति की। अब प्रदेश सरकार ने गेस्ट टीचर भरने की घोषणा करके पढ़े-लिखे नौजवानों के मुह पर तमाचा मारा है। प्रदेश सरकार आपसी लड़ाई में मस्त है और जनता त्रस्त है। संगठन और सरकार में रस्सा-कस्सी चल रही है जिसका नुकसान प्रदेश की जनता भुगत रही है। पढ़े-लिखे नौज़वानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करते हुए, उनका शोषण करने वाले व भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले फ़ैसले कर रही है।  पूरी सरकार विरोधाभासी फैसलों से आम जनमानस में असमंजस की स्थिति बनाने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता ने केन्द्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार सत्ता में लाने का मन बना लिया है। आने वाले चुनाव में जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उनके झूठे वादों व जनविरोधी फैसलों के लिए भरपूर जवाब देगी। प्रदेश की जनता चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से जिता कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आइना दिखाने का काम करेगी।