कैहडरू गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी और चोगला खेल मैदान में बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी

सड़क की रिपेयर के लिए करवाएंगे बजट का प्रावधान : सुनील शर्मा बिट्टू

कैहडरू गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी और चोगला खेल मैदान में बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्राम पंचायत धरोग के गांव कैहडरू की सभी समस्याएं का समाधान करने तथा गांववासियों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। शुक्रवार को गांव कैहडरू के अपने दौरे के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव की खड्ड से रीता देवी के घर तक रास्ते की सुविधा की जाएगी एवं सड़क के रिपेयर के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा तथा चोगला ग्राउंड के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन को ऊंचा किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली के खंभे एवं लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए त्वरित कदम उठाएं, ताकि बिजली की लाइन से किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को जानने के लिए वह लगातार इन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं तथा इन जनसमस्याओं समाधान के लिए त्वरित कदम उठा रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनु डोगरा, नीरज ठाकुर, पंचायत सदस्य सीमा कुमारी और मीनाक्षी शर्मा, महिला मंडल प्रधान सरोज कुमारी, पूर्व प्रधान पवन ठाकुर, कैप्टेन विक्रम, रीता देवी, कैप्टन दीपक, बेनी प्रसाद, मदन लाल, तिलक राज, रवि कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार और गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया।