केंद्र व प्रदेश सरकार की मदद मिले तो कोर्फबाल खेल का हब बनेगा हिमाचल: विनोद ठाकुर

- भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर का चार जिलों के कोर्फबाल संघ के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत - बीच वर्ल्ड कप (एशिया) कोर्फबाल प्रतियोगिता थाईलैंड से हिमाचल वासिल लौटे कोच।

केंद्र व प्रदेश सरकार की मदद मिले तो कोर्फबाल खेल का हब बनेगा हिमाचल: विनोद ठाकुर

बीच वर्ल्ड कप (एशिया) कोर्फबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर का कोर्फबाल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट लाका के रहने वाले विनोद ठाकुर को भारतीय टीम का कोच बनाया
था। थाईलैंड़ से वापिस लौटते कोच विनोद ठाकुर का ऊना, हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर कोर्फबाल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों पे हार पहना कर भव्य स्वागत किया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोच विनोद ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के दो खिलाड़ियों विशाल शर्मा कप्तान और यामिणी
ढिल्लों का शानदार प्रदर्शन रहा है। दोनों ही खिलाड़ी शालूनी विश्वविद्यालय सोलन में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम नौ देशों में छठे स्थान पर रही है। पांचवें स्थान के लिये भारत और हांगकांग के बीच कांटेदार मैच देखने का मिला है। अंतिम क्षणों में हागकांग की टीम में एक गोल करके भारत को 5-4 के अंतर से पराजित किया है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैंकड़ों खिलाड़ी कोर्फबाल खेल में
अपना भविष्य देख रहे हैं। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार मदद करे तो हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल खेल का हब बन सकता है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन, सचिव डा. राहुल सुमन, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, हमीरपुर अध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा, बिलासपुर अध्यक्ष सतीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण, महासचिव रवि ठाकुर मंडी देवदत्त प्रेमी, मनीष राणा, बलवंत गुलेरिया, राजकुमार शर्मा, कल्पना व अन्य उपस्थित रहे।