बड़सर में पति ने कुल्हाड़ी से काट डाली पत्नी, महिला को आई गंभीर चोटें, मामला दर्ज छानबीन शुरू

बड़सर में पति ने कुल्हाड़ी से काट डाली पत्नी, महिला को आई गंभीर चोटें, मामला दर्ज छानबीन शुरू

हमीरपुर जिले के पुलिस थाना बड़सर के तहत काम पर गए मियां बीबी आपस में ही उलझ गए। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से ही अपनी पत्नी की पीठ पर वार कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

गंभीर हालत को देखते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल में उसे गंभीर चोटें लगने की पुष्टि हुई। इस संबंध में प्रोमिला देवी (43)वर्षीय ने अपने पति बांकू राम निवासी जौड़े अंब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पति-पत्नी ने आपस में तीसरा विवाह किया है। वह बड़सर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। इस बीच आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर किया। उसे घायल अवस्था में बड़सर अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर है। महिला ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।