अस्पताल सेवा ने जांचा 163 लोगों का स्वास्थ्य, 57 की रक्तजांच की

अस्पताल सेवा ने जांचा 163 लोगों का स्वास्थ्य, 57 की रक्तजांच की
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर की पहल अस्पताल - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जिला हमीरपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया । जिला हमीरपुर के सुजानपुर, बड़सर, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्रों मे क्रमश सुजानपुर : ग्राम पंचायत खेरी, गाँव थाती लोहियाँ, हमीरपुर गाँव व ग्राम पंचायत पांडवी बड़सर : गाँव व ग्राम पंचायत सोहारी मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हुए स्वास्थ्य टीमों ने 59 पुरुषों व 104 महिलाओं सहित कुल 163 लोगों की स्वास्थ्य जांच व 57 लोगों की रक्तजांच की । स्वास्थ्य जांच टीमों के डॉक्टरों (डॉ पंकज, डॉ अंजू, डॉ शिवानी) ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व रक्तजांच कर निशुल्क दवाईयों का वितरण किया । स्वास्थ्य जांच के दौरान 18 मरीज उच्च रक्तचाप, 18 मधुमेह, 35 ऑर्थो, व 92 अन्य बिभिन बीमारियों से ग्रसित पाए गए । स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को बिभिन बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए उनको जागरूक भी किया । उन्होंने गर्मी के मौसम मे खान पान की सावधानी बरतने के प्रति जनता को आगाह किया ।