टौणी देवी मंदिर परिसर में "एक से श्रेष्ठ" केंद्रों के मेधावी छात्रों के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक से श्रेष्ठ के 7 केंद्रों के 21 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं प्रतिभा व विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर सम्मानित किया गया।
इन केंद्रों में वन महोत्सव पर पेंटिंग प्रतियोगिता योग दिवस पर योग प्रतियोगिता एवं गणित प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
इन प्रतियोगिताओं के
विजेता बच्चों के लिए विभिन्न क्लस्टर बनाकर भव्य पुरस्कार वितरण समारोहों का आयोजन किया गया।
सुजानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत टौणी देवी में इस अवसर पर पुरस्कर वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 7 केंद्रों से आए लगभग 158 अभिभावकों व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान एवं पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह (पटनौण), ग्राम पंचायत पटनौण के उपप्रधान राजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत गुबारडू के उपप्रधान सुरेश कुमार, नरदेव सिंह (गुबारडू) तथा ध्यान सिंह उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने "एक से श्रेष्ठ" अभियान से जुड़े अध्यापकों एवं अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना की और बच्चों को निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से शुरू हुआ "एक से श्रेष्ठ" अभियान आज प्रदेश के हजारों बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। यह अभियान केवल निःशुल्क शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया तथा अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। समारोह का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।