भाजपा का शासन काल हिमाचल के इतिहास में "गवर्मेंट जॉब्स फॉर सेल" के लिए किया जाएगा याद : प्रेम कौशल

भाजपा का शासन काल हिमाचल के इतिहास में "गवर्मेंट जॉब्स फॉर सेल" के लिए किया जाएगा याद : प्रेम कौशल

बेरोजगार युवाओं के प्रति हमदर्दी का झूठा नाटक करने की बजाए पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अपने शासन काल में हुए भर्ती घोटालों के लिए प्रदेश के युवाओं से क्षमा मांगनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए घोटालों के उजागर होने से यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि जय राम ठाकुर के राज में नौकरियां बेची जाती थीं और हमीरपुर स्थित अधिनस्थ सेवाएं चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा था जहां युवाओं के भविष्य की बोली लगती थी। कौशल ने कहा भाजपा का पांच वर्ष का शासन काल हिमाचल के इतिहास में "गवर्मेंट जॉब्स फॉर सेल" के लिए याद किया जाएगा उन्होंने जय राम ठाकुर से सवाल किया कि क्या वह भाजपा द्वारा 2014 में देश के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने के अपने केंद्रीय नेतृत्व के वादे के अंजाम के विषय में सवाल पूछने का साहस करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा वास्तव में विश्व में सर्वाधिक झूठ बोलने बाली पार्टी है और इसके नेता झूठ बोलने की मशीन हैं।
प्रेम कौशल मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस