भाजपा मंडल ने पलकों पर बैठाए विधायक आशीष, किया जोरदार स्वागत

देश प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार : आशीष शर्मा

भाजपा मंडल ने पलकों पर बैठाए विधायक आशीष, किया जोरदार स्वागत

भाजपा मंडल हमीरपुर की एक बैठक मंगलवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अध्यक्षता में संपन्न  हुई। इस बैठक में हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए सदर विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदर्शकान्त, पप्रदेश सचिव वा हमीरपुर समन्वय समिति के संयोजक नरेन्द्र अत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पाल सोहारू, जिला महामंत्री अजय रिंटू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रदेष ओबीसी मोरचा उपाध्यक्ष रसिल सिंह मनकोटिया, अजय शर्मा, हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज,जिला सहित प्रदेश, जिला व मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता व विभिन्न बूथों के त्रिदेव मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे विधायक आशीष शर्मा का सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पलकों पर बैठाया। मंडलाध्यक्ष ने विधायक को पार्टी का पटका व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस बैठक में अगामी लोकसभा चुनावों व प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के बारे बिस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष आदर्शकान्त शर्मा ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा का पार्टी परिवार में स्वागत है। अगामी लोकसभा चुनावों में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और उपचुनावों में भाजपा के सभी उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्जकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे। देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि  सभी के चरणों में कोटि कोटि प्रणाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि वह भी भाजपा विचारधारा से सबंधित हैं और बोहणी बूथ पर पन्ना प्रमुख रहने के अलावा संघ की आईटीसी लगाने व हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रह चुके हैं। आशीष शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के विरोध में केस लड़ने वाले मनु सिंघवी को राज्यसभा में वोट नहीं किया और भाजपा के हर्ष महाजन को राज्यसभा पहुंचाया। प्रभु श्री राम की कृपा से हर्ष महाजन की पर्ची ही  निकली जो साक्षात प्रमाण है कि भगवान राम भी हमारे इस निर्णय के साथ हैं। आशीष शर्मा ने कहा कि  प्रदेश में निकम्मी सरकार कार्य कर रही है जिसे लोगों के कामों से नहीं बल्कि अपने मित्रों से मतलब है। जनता ने हमें अपेक्षाओं के साथ विधानसभा भेजा होता है लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है और चुने हुए विधायकों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के काम नहीं कर रही है। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली सरकार का साथ देने से बेहतर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफ़ा देना उचित समझा और भाजपा का दामन थामा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है, उस कुशल नेतृत्व के सानिध्य में वह जनसेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि अब भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूँ और आप सभी का प्यार और आशीर्वाद पाकर गदगद हूँ। लोकसभा चुनावों में इस बार हमीरपुर से अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होंगे और इतिहास रचेंगे। इसके साथ ही चारों लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री की झोली में डाली जाएंगी और मोदी जी तीसरी बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।  इसके साथ ही प्रदेश में होने जा रहे उपचुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे और प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी जो अगामी कम से कम बीस वर्षों तक प्रदेश में रहेगी। आने वाले समय में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  नेतृत्व में विकास करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब निर्दलीय चुनाव लड़ा था, आप पहले पार्टी के साथ खड़े थे। इसलिए अब मैं भी इस परिवार का हिस्सा हूँ और आप सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। वह विश्वास दिलाते हैं कि जो भी त्रिदेव, जनता व कार्यकर्ताओं का आदेश होगा उसे पूरा किया जाएगा। आपका बेटा बनकर सदैव की तरह कार्य करूंगा।  इस मौके पर सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधायक का सहयोग व आशीर्वाद देने की बात कही। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद भी लिया है और अगामी चुनावों में एक कार्यकर्ता की तरह काम किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने आशीष शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग आशीष शर्मा को मिलेगा। आप भाजपा परिवार से संबंधित हैं और आप संस्कारी व धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति है। आपकी भगवान के प्रति आस्था है और आपको यहाँ का बच्चा बच्चा जानता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अनुराग ठाकुर  रिकॉर्ड दर्ज करेंगे व सभी उपचुनावों में भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी।   इस मौके पर बैठक को प्रदेश सचिव नरेन्द्र अत्री,  जिला उपाध्यक्ष विजय पाल सोहारु, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा व रसील सिंह मनकोटिया, विधानसभा प्रभारी राजेश ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर विभिन्न पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।