जिला परिषद के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

जिला परिषद के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में वार्ड-1 बीड़ बगेहड़ा की तृप्ता देवी, वार्ड-2 पनोह की आशा देवी, वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट से मनजीत सिंह, वार्ड-4 उहल से ज्योति ठाकुर, वार्ड-5 जंगल रोपा के सोनी कुमार, वार्ड-6 ताल सुरेश सोनी, वार्ड-7 चमनेड रोहित शर्मा, वार्ड-8 बधाणी रजनी देवी, वार्ड-9 धमरोल अनिता शर्मा, वार्ड-10 जाहू पवन कुमार, वार्ड-11 महल अनिता देवी, वार्ड-12 करेर गुरदीप सिंह, वार्ड-13 बिझड़ी विकास कुमार, वार्ड-14 झंझयाणी रामेश्वर दत्त, वार्ड-15 दांदड़ू रेणु बाला, वार्ड-16 लहड़ा रंजना कुमारी, वार्ड-17 मालग वंदना कुमारी, वार्ड-18 अमलैहड़ रविंद्र कुमार और वार्ड नंबर-19 सपड़ोह की सदस्य नीलम कुमारी शामिल रहीं। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। कार्यक्रम में एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।