एडवोकेट दिनेश ठाकुर बने भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार के प्रदेश सह-संयोजक
एडवोकेट दिनेश ठाकुर बने भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार के प्रदेश सह-संयोजक
राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ (National Legal Cell) में सेवा दे चुके वरिष्ठ अधिवक्ता को मिली प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी
संघ के बाल स्वयंसेवक से लेकर HPU में ABVP के छात्र नेता तकविस्तृत संगठनात्मक पृष्ठभूमि से लैस
नवनिर्मित नगर निगमों व शहरी निकाय चुनावों की आहट के बीच भाजपा का यह निर्णय माना जा रहा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण
भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं प्रखर विधि विशेषज्ञ दिनेश ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। एडवोकेट दिनेश ठाकुर बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बाल स्वयंसेवक रहे हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक प्रखर छात्र नेता के रूप में वर्षों तक छात्र हितों व राष्ट्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। इसके साथ ही वह पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ (National Legal Cell) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वैचारिक निष्ठा, संगठन संचालन की गहरी समझ और विधिक विशेषज्ञता के चलते उनकी यह नियुक्ति आगामी समय में बेहद निर्णायक मानी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में गठित नए नगर निगमों और शहरी निकायों में आगामी चुनावों की संभावनाओं के दृष्टिगत पार्टी द्वारा ऐसे अनुभवी, वैचारिक रूप से परिपक्व और रणनीतिकार चेहरे को प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपना संगठन की दूरगामी व सुदृढ़ रणनीति को स्पष्ट करता है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एडवोकेट दिनेश ठाकुर ने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ठाकुर अजमेर सिंह, तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर का आभार प्रकट किया।
एडवोकेट दिनेश ठाकुर की इस नियुक्ति से हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक कानूनी, छात्र राजनीति व संगठनात्मक अनुभव से शहरी क्षेत्रों में भाजपा का आधार और अधिक गतिशील व सशक्त बनेगा।