डीसी गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य सचिव को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों से करवाया अवगत

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य सचिव को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों से करवाया अवगत
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार शाम को प्रदेश के मुख्य सचिव केके पंत ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के अधिकारियों से बैठक करके राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मुख्य सचिव को जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सभी आवश्यक प्रबंधों की जानकारी दी। इस बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एएसपी लालमन शर्मा, एसी टू डीसी संजीत सिंह, बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा, जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।