नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत पर जिला कांग्रेस ने गांधी चौक पर मनाया जश्न

नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत पर जिला कांग्रेस ने गांधी चौक पर मनाया जश्न

 शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिले पूर्ण बहुमत पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जश्न मना रही है हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर पटाखे फोड़े बा लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और इस जीत को प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल पर जनता का समर्थन करार दिया । कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की इस अवसर पर किसान कांग्रेस सेल के अध्यक्ष अजय शर्मा पूर्व पार्षद मनोज शर्मा प्रदेश एससी सेल के संयोजक एडवोकेट केसी भाटिया प्रदेश  युवा कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष चंदन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने  कहा कि शिमला नगर निगम के चुनावों ने साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता ने  सुख सरकार को और उसके व्यवस्था परिवर्तन को पूर्ण आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी शिमला नगर निगम में मिली इस जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  की दूरदर्शी सोच और उनके द्वारा लिए गए सख्त निर्णय के प्रति प्रदेश की जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से आम जनता के हित को सोचकर ही नीतियां बनाई है और यह जीत उन नीतियों पर जनता की मोहर है।