भाजपा की हार और कांग्रेस की विजय का यह सिलसिला लोकसभा चुनावों तक ऐसे ही जारी रहेगा: प्रेम कौशल

भाजपा की हार और कांग्रेस की विजय का यह सिलसिला लोकसभा चुनावों तक ऐसे ही जारी रहेगा: प्रेम कौशल

शिमला नगर निगम  चुनावों में एकतरफा जीत  ने यह सिद्ध कर दिया की कांग्रेस सरकार के चार माह की कार्यप्रणाली से जनता पूरी तरह से संतुष्ट है । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की नेतृत्व क्षमता  एवं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकताओं की चुनावी रणनीति तथा कठिन परिश्रम ने भाजपा को करारी पराजय का स्वाद चखने के लिए बाध्य कर दिया। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि उपचुनाबों से शुरू हुआ भाजपा की हार और कांग्रेस की विजय का यह सिलसिला लोकसभा चुनावों तक ऐसे ही जारी रहेगा तथा हिमाचल कांग्रेस भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान में  अग्रणी भूमिका निभायेगी।
प्रेम कौशल मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस