जोह गांव में आयोजित कुश्ती मेला / छींझ दंगल के लिए नरेश कुमार दर्जी ने ₹51 हजार का सहयोग दिया

जोह गांव में आयोजित कुश्ती मेला / छींझ दंगल के लिए नरेश कुमार दर्जी ने ₹51 हजार का सहयोग दिया
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट लंगसा के गांव जोह में आयोजित होने वाले कुश्ती मेला / छींझ दंगल के सफल आयोजन हेतु नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने अपनी ओर से ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि पारंपरिक कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि शक्ति, अनुशासन, सम्मान और हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मेलों और दंगलों से भाईचारा, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है। ऐसे कार्यक्रम गांवों की सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा कि खेल, संस्कृति, शिक्षा और समाज हित के हर कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहें। उन्होंने आयोजक समिति, ग्राम पंचायत तथा समस्त क्षेत्रवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मेले की ऐतिहासिक सफलता की कामना की।