भाजपा नेता हरियाणा चुनाव में स्टार प्रचारक बन मतदाताओं को गुमराह करने का कर रहे प्रयास : कौशल

हिमाचल की जनता द्वारा नकारे नेता हरियाणा में स्टार प्रचारक बन जनता को गुमराह करने का कर रहे काम

भाजपा नेता हरियाणा चुनाव में स्टार प्रचारक बन मतदाताओं को गुमराह करने का कर रहे प्रयास : कौशल

हिमाचल में जनता द्वारा रिजेक्टेड भाजपा नेता हरियाणा चुनाब में स्टार प्रचारक बन प्रदेश को बदनाम करने की राजनीति कर वहां के मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर और राजीव बिंदल के नेतृव में हिमाचल  भाजपा का लगातार फ्लॉप शो चल रहा है और यह दोनों नेता हरियाणा में जाकर प्रदेश का उपहास उड़ाने की राजनीति कर रहे हैं।हिमाचल की आर्थिक स्थिति के विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास कर वास्तव में यह दोनों नेता प्रदेश को छोटा दिखाने का ही कार्य कर रहे हैं।कौशल ने कहा भाजपा जिस प्रकार हरियाणा चुनबों में हिमाचल प्रदेश को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है उससे एक बात तो स्पष्ट है कि उनके पास वहां के मुद्दों और अपनी 10 वर्षों तक सत्ता में रही सरकारों की उपलब्धियों की चर्चा करने का साहस नहीं है।उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही,अहंकार तथा साजिशों की राजनीति को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ही बेनकाब तथा रोकने का कार्य किया है।हिमाचल में विधानसभा चुनावों में भाजपा पराजित हुई फिर सरकार गिराने के षड्यंत्रों में असफल हुई और अब आर्थिक रूप से राज्य को कमज़ोर करने का षड्यंत्र भी भाजपा नेता कर रहे हैं परंतु इस सब के बाबजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा हिमाचल के विषय में किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर कहा कि हरियाणा में  भाजपा को इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है क्यूंकि वहां भी भाजपा का अंजाम हिमाचल जैसा ही होने जा रहा है।