1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी, अब तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम बने : रेखा

यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है : बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा का 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : टंडन 8800002024 मिस्ड कॉल नंबर लॉच, 1 सितंबर से पीएम मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के सदस्य बनने के बाद होगा प्रारंभ बिंदल ने की प्रदेश टोली की घोषणा बिहारी लाल शर्मा होंगे प्रदेश संयोजक हर बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी भाजपा

1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी, अब तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम बने : रेखा

मंडी, भाजपा हिमाचल प्रदेश की सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय सुंदरनगर ने किया गया। 
इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सांसद महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार और त्रिलोक कपूर विशेष रूम में उपस्थित रहे। 

कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी अतिथिगण ने सदस्यता प्रतीक चिह्न एवं मिस्ड कॉल नंबर लॉच किया। कार्यशाला में 350 डेलीगेट्स ने भाग लिया जिन्हें सदस्यता अभियान से जुड़ी दो प्रस्तुतियों के माध्यम से अभियान की आगामी गतिविधियों से अवगत करवाया। 

बिंदल ने कहा की भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉच किया गया है और यह नंबर 1 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगा। यह नंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया की जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इससे पूर्व 1950 का जनसंघ और इससे भी पूर्व 1925 की विचारधारा के समय भी मूल चिंतन यही था कि हमारे नेता और सदस्य राजनीतिक सुख नहीं बल्कि संघर्ष के साथ मां भारती के वैभव के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। जिस पार्टी के 11 से 18 करोड़ सदस्य हैं उसे क्या आवश्यकता है इतने बड़े अभियान को चलाने की? लेकिन फिर भी भाजपा की यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी ही लोगों को पुनः यह निर्णय करने का मौका देती है कि पार्टी यदि आप राष्ट्र निर्माण में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जुड़िये। भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में इस तरह की लोकतांत्रित प्रक्रिया नहीं है। 
हर बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी भाजपा :बिंदल ने कहा की भाजपा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बिंदल ने बताया की 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है। 

बिंदल ने की प्रदेश टोली की घोषणा बिहारी लाल शर्मा होंगे प्रदेश संयोजक: प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सदस्य अभियान को प्रदेश टोली की घोषणा की जिसमे अभियान के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा होंगे। इस टोली के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव सुमित शर्मा, राजेश ठाकुर और मुनीश चौहान होंगे। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दी अभियान की जानकारी: रेखा वर्मा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व तो 1 सितंबर से शुरू होगा लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता गृहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। 1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी तब उपहास किया जाता था लेकिन संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी सतत संघर्ष करना जानती है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा था उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की ही विचारधारा इस माटी से उपज थी। आज उसी माटी की उपज की विचारधारा का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में 2014 में 3.5 लाख सदस्य और 2019 में 8 लाख सदस्य बनाए थे, यह कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत का सशक्त परिणाम है। 

बिहारी लाल शर्मा ने दी प्रस्तुति: भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने सदस्यता को लेकर एक प्रस्तुति भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। जिसमे भाजपा द्वारा किस प्रकार से सदस्य बनाए जाएंगे उसका पूरा उल्लेख किया गया। 

यह रहेगा लॉन्च का शेड्यूल : 1 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर पीएम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा , 2 सितंबर को प्रदेश स्तरीय अभियान शिमला से लॉन्च होगा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष बिंदल द्वारा, 3 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर, 4 सितंबर को मंडल स्तरीय। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने प्रदेश कार्यशाला में दी। 

हिमाचल प्रदेश भाजपा का 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा इस बार 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी कार्यकर्ता एवं नेता घर घर जाकर सदस्य बनने का काम करेंगे, उन्होंने कहा की जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएंगे वही सक्रिय कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेगा। संजय टंडन ने कार्यशाला में सदस्यता अभियान का सोशल मीडिया में प्रचार हेतु महत्वपूर्ण बिंदु रखे उन्होंने कहा की इस अभियान को लेकर भाजपा दीवार लेखन भी करेगी, इस अभियान को लेकर भाजपा सोशल मीडिया पर एक हैश टैग की शुरुवात भी करेगी। 

भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है। हम ऐसी पार्टी के नेता है जो देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं। भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व और दुनिया का सबसे मजबूत सदस्य है, उन्होंने कहा की भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत हर वर्ग पर फोकस करेगी। 
जयराम ठाकुर ने कहा की हमारे पास ऊर्जावान कार्यकर्ता है और जो लक्ष्य पार्टी ने निर्धारित किया है उसको हम हासिल करेंगे।