शोक संतप्त परिवार से मिलकर नरेश कुमार दर्जी ने व्यक्त की संवेदनाएं, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

शोक संतप्त परिवार से मिलकर नरेश कुमार दर्जी ने व्यक्त की संवेदनाएं, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
जिला परिषद वार्ड नंबर 5, जंगल रोपा (हमीरपुर) के उम्मीदवार नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र की बढ़ेर पंचायत के झोल गांव में रवींद्र कुमार के पिता के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान नरेश कुमार दर्जी ने शोक संतप्त परिवार के साथ बैठकर उनके दुःख को साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने इस कठिन समय में परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नरेश कुमार दर्जी ने परिवार की आर्थिक सहायता भी की और कहा कि दुःख की इस घड़ी में साथ खड़ा रहना ही सच्चा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि वह भोरंज विधानसभा के प्रत्येक परिवार के लिए हर पल उपलब्ध हैं और सुख-दुःख हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहना अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।