नेहरू गांधी परिवार की आलोचना और अपमान करने बालों को ही प्रमोट करता है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व : प्रेम कौशल

नेहरू गांधी परिवार की आलोचना और अपमान करने बालों को ही प्रमोट करता है भाजपा का शीर्ष नेतृत्व : प्रेम कौशल

राहुल गांधी और  गांधी परिवार के विषय में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर जिस प्रकार लगातार गांधी परिवार की आलोचना करते हैं उससे तो यही लगता है कि उनकी इसी काबलीयत की वजह से उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया है क्योंकि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सबसे ज़्यादा नेहरू -गांधी परिवार की आलोचना और अपमान करने बालों को ही प्रमोट करता है। प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर  और  भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के परस्पर रिश्तों में जो तल्खी और कड़वाहट रही है  उसी के चलते  कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ़ अधिक सक्रियता दिखा कर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की नज़रों में रहने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक प्रभाव से खुद को बचाए रखने की मंशा से अनुराग ठाकुर राहुल गांधी की निजी आलोचना करते हैं। कौशल ने कहा कि भाजपा नेता कानून और संविधान को नहीं मानते और अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार ही  विपक्षी नेताओं के ऊपर आधारहीन आरोप लगाने तथा उन्हें अपराधी साबित करने की राजनीति करते हैं,राहुल गांधी के खिलाफ किए गए राजनीतिक षड्यंत्र को सारे देश ने देखा और समझा है तथा यह षड्यंत्र देश में विपक्षी एकता का सूत्रधार बनेगा जिसके चलते भाजपा की तानाशाह तथा दमनकारी सरकार एवं सत्ता का अंत होगा।