सदस्यता अभियान को लेकर हमीरपुर में एक से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान देशराज शर्मा

70000 भाजपा सदस्यों के पार पहुंचा हमीरपुर जिला आंकड़ा

सदस्यता अभियान को लेकर हमीरपुर में एक से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान  देशराज शर्मा

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर में सदस्यता अभियान को लेकर आज एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देस्टा मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष देशराज की अध्यक्षता में इस कार्यशाला में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक इस अभियान को और तेज करने के लिए अब सभी मंडलों के ग्राम केदो में विस्तारको  को भेज कर इस अभियान को तेज करेगी।
 देशराज शर्मा ने कहा सदस्यता अभियान के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम भी हमीरपुर जिला में चलाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े पार्टी भारतीय जनता पार्टी में हर 6 वर्ष के बाद सदस्यता अभियान किया जाता है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में सदस्यता अभियान पूरे जोरों पर चलाए जा रहा है। और हिमाचल में भी सदस्यता अभियान पूरे जोरों शोरों पर चला हुआ है।16 लाख के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश में रखा गया है जिसमें अभी तक  9 लाख सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा गया है।और इसी कड़ी में हमीरपुर जिला में यह आंकड़ा प्रत्येक मंडल स्तर पर 25000 रखा गया है तो जिला में 125000 सदस्यों का लक्ष्य निर्धारित हुआ है जिसको अभी तक जिला में लगभग 70000 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़े गए हैं।और इस अभियान को 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक और बल देकर हमीरपुर जिला इस लक्ष्य को बखूबी प्राप्त कर लेगा। 
वहीं मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देस्टा ने भी आए हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया वह उन्होंने इस अभियान को और तेजी देने के लिए कहा। इससे पूर्व सभी पांचो मंडलों के अध्यक्षों ने एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने  भी अपना अपना वृत्त सदस्यता अभियान को लेकर इस कार्यशाला में रखा।
 इस दौरान प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं इस कार्यशाला के मुख्य पदाधिकारी संजीव देस्टा के अलावा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा पूर्व विधायक सुजानपुर राजेंद्र राणा विधायक बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा पूर्व विधायक भोरंज अनिल धीमान पूर्व विधायक नादोन विजय अग्निहोत्री पूर्व विधायक  उर्मिल ठाकुर जिला के दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर अजय रिंटू पांचो मंडलों के अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं ग्राम केंद्रों के विस्तारक इस कार्यशाला में मौजूद रहे।