जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषित; मंडल स्तर के पंचायती राज प्रकोष्ठों का भी हुआ ऐलान

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषित; मंडल स्तर के पंचायती राज प्रकोष्ठों का भी हुआ ऐलान
भारतीय जनता पार्टी, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस क्रम में शिव दयाल सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ सुरेंद्र ढटवालिया, हेम राज संधू, निशांत गिल, राजेश कुमार, रतन कुमार, विमला राठौर, बेबी ठाकुर एवं रजनी कुमारी को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही राकेश ठाकुर ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद मंडल स्तर पर पंचायती राज प्रकोष्ठों की कार्यकारिणियों का भी ऐलान किया। बड़सर विधानसभा के बड़सर मंडल में राजेश कुमार को मंडल संयोजक तथा परविंदर सिंह, रमन कुमार, मदन लाल व दलजीत सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। ढटवाल मंडल में राजिंदर ढटवालिया को संयोजक तथा सुमन लता, अवतार, जगदीश चंद तथा जसवंत को सह-संयोजक बनाया गया है। हमीरपुर विधानसभा के अंतर्गत शहरी मंडल में अशोक वालिया को संयोजक तथा राज कुमार, रणजीत सिंह, केहर सिंह व योगराज को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमीरपुर ग्रामीण मंडल में अजय चंदेल को संयोजक तथा गजराज जसवाल, सुनील कुमार, पवन कुमार व चंद्रशेखर को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भोरंज विधानसभा के भोरंज मंडल में कैप्टन वीर सिंह को संयोजक बनाया गया है, जिनके साथ अंजू ठाकुर, राज कुमार, सुरेंद्र ठाकुर एवं कमलेश ठाकुर सह-संयोजक रहेंगे। समीरपुर मंडल में शक्ति चंद को संयोजक तथा मनोज चौहान, अमृत लाल, सुरेश कुमार एवं नीलम कुमारी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश ठाकुर ने बताया कि नादौन एवं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में पंचायती राज प्रकोष्ठों की नियुक्तियों पर चर्चा जारी है और शीघ्र ही उनकी भी घोषणा की जाएगी।