पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

हिमाचल विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद रखते हुए लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाया है। प्रदेश के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस को वोट डाले हैं। महिला कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने हमीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में यह बयान दिया है।  जिला मुख्यालय हमीरपुर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। संकल्प दिवस कार्यक्रम  में महिला कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम कौशल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुरेश पटियाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में हमीरपुर जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद किया। 

महिला कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का अनीता वर्मा ने कहा कि हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को लोग आज नहीं भूले हैं यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनावों में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों ने कांग्रेस को वोट डाले हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि को हमीरपुर में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया है इस मौके पर उनके योगदान को याद किया गया है तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया गया है। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आदर्शो पर चलने का सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है।