बीडीसी बमसण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट

बीडीसी बमसण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट
खंड विकास समिति (बीडीसी) बमसण की भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने बीडीसी सदस्यों तथा भाजपा समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रोफेसर धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होना चाहिए।