ब्रह्मकुमारियों ने हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा को बांधा पवित्र रक्षा सूत्र, आवास पर भी अनेक बहनों ने बांधी राखी

ब्रह्मकुमारियों ने हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा को बांधा पवित्र रक्षा सूत्र, आवास पर भी अनेक बहनों ने बांधी राखी
हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने भी रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने उनके साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाते हुए उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। विधायक आशीष शर्मा ने ब्रह्मकुमारी बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के इस पवित्र बंधन को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। इसके अलावा अनेक बहनों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।