राजेंद्र राणा को बड़ा झटका, संस्था के अध्यक्ष के बेटा कांग्रेस में शामिल

मुख्यमंत्री के कार्यों और नीतियों में गौरव ने जताई आस्था

राजेंद्र राणा को बड़ा झटका, संस्था के अध्यक्ष के बेटा कांग्रेस में शामिल

हमीरपुर जिला में राजनीति नित नई करवट बदल रही है। सुजानपुर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर जनता का मूड अब खुलकर सामने आने लगा है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा 
को सुजानपुर में बड़ा झटका लगा है। उनके बेहद करीबी और  उनकी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज ठाकुर के बेटे गौरव ठाकुर अपने साथियों सहित बुधवार देर शाम कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के 15 महीनों के कार्यों और नीतियों में आस्था जताई है। 
      मुख्यमंत्री ने गौरव और उनके साथियों को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। गौरव ने कहा कि राजेंद्र राणा के 15 साल के कार्यकाल में सुजानपुर में विकास नहीं हुआ। सुजानपुर के साथ हो रहे राजेन्द्र राणा द्वारा किए जा रहे अन्याय को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। गौरव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने छोटे से कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किया है। प्राकृतिक आपदा व राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने 10 में से 5 गारटियां पूरी कर दी हैं। सुजानपुर में भी काफी विकास हुआ है, लेकिन राजेंद्र राणा ने अपनी निजी महत्वकांक्षाओं व स्वार्थ के लिए उपचुनाव का बोझ डाल दिया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आए गौरव व उनके साथियों को उचित मान सम्मान मिलेगा। प्रदेश सरकार अपने साढ़े तीन साल के शेष कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य करेगी।