सीटू ने मनाया मजदूर दिवस, सरकार के प्रति निकाली अक्रोश रैली

राजनितिक दल श्रमिक वर्ग से धोखा कर रहें: कश्मीर सिंह

सीटू ने मनाया मजदूर दिवस,  सरकार के प्रति निकाली अक्रोश रैली

श्रमिक संघ सीटू सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने नादौन के इन्द्रपाल चौक पर एकत्रित होकर मजदूर दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया । इस मौका पर श्रमिक संघ सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह विशेष अथिती के रूप में उपस्थित रहे। श्रमिक संघ के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कश्मीर सिंह की उपस्थिति में सरकार के प्रति रैली निकाल कर गहरा रोष प्रकट किया । कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। इस मौका पर श्रमिक संघ सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि तमाम राजनितिक दल श्रमिक वर्ग से धोखा कर रहें हैं।सरकारें अलग अलग तारीके अपना कर योजनाएं लागू करके मजदूरों पर हमला कर रही हैं। लेवर लॉ लागू नहीं हो पाया तो ऐसे में मजदूरों की लड़ाई स्वरूप बदल चुका है। दोनों सरकारों की नीतियां मजदूरों के लिए ठीक नहीं। कहा कि मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं के लिए वे सरकारों से लड़ रहे हैं। सीटू के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक एवं गौरवशाली लड़ाइयां लड़कर जीत हासिल की गई हैं और अभी भी सीटू के कार्यकर्ता मजदूर हित में हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। सरकारों की गल्त नीतियों के कारण मजदूर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सरकार ने सारा काम ठेके पर दे दिया रेगूलर कार्य करना मजदूर वर्ग के लिए मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज़्यादा मजदूर मनरेगा व निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं। इसलिए मनरेगा में हर हाल में दो सौ दिन का रोज़गार दिया जाए व राज्य सरकार द्वारा घोषित तीन सौ रुपए न्यूनतम दैनिक वेतन लागू किया जाए।