सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने को लेकर महासंघ ने सहायक पंजीयक से की चर्चा

सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने को लेकर महासंघ ने सहायक पंजीयक से की चर्चा
हमीरपुर। सहकारी सभाएं प्रबंधन समिति महासंघ, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अध्यक्षता में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सहायक पंजीयक अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने तथा समितियों से जुड़ी विभिन्न अनियमितताओं एवं समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महासंघ की ओर से सहकारी समितियों के हित में 19 सूत्रीय मांग-पत्र विभाग को सौंपा गया। सहायक पंजीयक अधिकारी ने महासंघ को आश्वस्त किया कि मांग-पत्र में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर विभाग शीघ्र कार्रवाई शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए महासंघ को विश्वास में लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा समितियों की कार्यप्रणाली में आ रही विभिन्न समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह राणा, सचिव अनंत राम वर्मा, DCU टोनी देवी ब्लॉक के निदेशक बलबीर ठाकुर कांगड़ा बैंक के पूर्व निदेशक देशराज ठाकुर, शंभू राम जसवाल व कृषि सहकारी सभा ग़सोत के अध्यक्ष सहित महासंघ की कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।