हिमाचल के विशाल शर्मा बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता में वेस्ट शूटर पुरस्कार से सम्मानित

- बीच वर्ल्ड कप (एशिया) कोर्फबाल प्रतियोगिता में सबसे अधिक 35 गोल करने का रचा इतिहास - भारतीय टीम बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता में छठे स्थान पर रही - थाईलैंड़ के पट्टाया शहर में हुई बीच वर्ल्ड कप (एशिया) कोर्फबाल प्रतियोगिता

हिमाचल के विशाल शर्मा बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता में वेस्ट शूटर पुरस्कार से सम्मानित

थाइलैंड के पट्टाया शहर में हुई बीच वर्ल्ड कप (एशिया) कोर्फबाल प्रतियोगिता में भले ही भारतीय टीम छठे स्थान पर रही है लेकिन भारतीय टीम  कप्तान व हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी विशाल शर्मा ने प्रतियोगिता में सबसे अधिक 35 गोल करके नया इतिहास रच दिया है। इसके लिए विशाल शर्मा को वेस्ट शुटर के
पुरस्कार के सम्मानित किया गया है। चार से सात मई तक बीच वर्ल्ड कप (एशिया) कोर्फबाल प्रतियोगिता में चाईना ताइपाई प्रथम, थाईलैंड़ द्वितीय, यूएसए तृतीय, आस्ट्रेलिया चौथे, हॉगकांग पांचवें, भारत छठे, सिंगापुर सातवें, जापान आठवें और मलेशिया नौवें स्थान पर रहा है। भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2022 में हुए बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता में भी विशाल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने जापान, मलेशिया, सिंगापुर की टीम को हराकर अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया और हॉगकांग से हारने के बाद छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय टीम ने कड़ी टक्कर देकर अपने खेल का लोहा मनावाया है।
ये रहे भारतीय टीम के खिलाड़ी। भारतीय टीम में कप्तान विशाल शर्मा (हिमाचल प्रदेश), यामिणी -ढिल्लों
(रामपुर बुशहर) हिमाचल प्रदेश, रजत  शर्मा, सोलोमन राव, राजीव, शिवानी, तनिशा और परीधि ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इन्होंने दी विशाल शर्मा को बधाई।
अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष हिमांशू मिश्रा, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश  महासचिव बीआर सुमन, अशोक कुमार हरियाणा, देव भलारियां, हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेस राम राठौर, सतीश शर्मा,ऊषा ठाकुर, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, देवदत्त प्रेमी, पवन नेगी व अन्य विशाल शर्मा को वेस्ट शूटर बनने पर बधाई दी है।