आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सहायता सराहनीय पहल: इंदरदत्त लखनपाल ने अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों की प्रशंसा की

आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सहायता सराहनीय पहल: इंदरदत्त लखनपाल ने अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों की प्रशंसा की
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंदरदत्त लखनपाल ने अपने सोशल मीडिया माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा “प्रयास” संस्था के माध्यम से क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई राहत सहायता की सराहना की है। लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों को ₹25,000 प्रति परिवार के हिसाब से कुल ₹6,75,000 की राहत राशि प्रदान करना एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग कठिन समय में प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होता है। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर अनुराग सिंह ठाकुर ने संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया है। इस सहयोग से न केवल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, बल्कि उनके मन में यह विश्वास भी मजबूत होगा कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं और समाज उनके साथ खड़ा है। लखनपाल ने बड़सर की जनता की ओर से इसके लिए अनुराग सिंह ठाकुर के प्रति हार्दिक आभार एवं साधुवाद प्रकट किया।